• Call Us+91 7007190972
  • Login

संस्थापक का संदेश

प्रिय साथियों,
मैंने आदर्श आचार्यकुलम् ट्रस्ट की स्थापना इस गहरी अनुभूति से की थी कि समाज के वंचित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों को मुख्यधारा में लाए बिना कोई भी राष्ट्र उन्नति की संपूर्ण तस्वीर नहीं बन सकता।

इस संस्था की नींव सिर्फ ईंट और पत्थर पर नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संवेदना के मूल्यों पर रखी गई है।
(1)हमारा उद्देश्य है –
(2)हर बच्चे को शिक्षा मिले,
(3)हर घर स्वास्थ्य और पोषण से भरपूर हो,
(5)हर युवा कौशल से आत्मनिर्भर बने,
(6)हर महिला सशक्त हो, और
(7)हर गाँव जागरूक और विकसित हो।

मैंने देखा है कि जब एक बच्चा पढ़ना शुरू करता है, एक महिला आर्थिक रूप से स्वतंत्र होती है, या एक युवा स्वरोजगार अपनाता है – तो सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, पूरा समाज बदलने लगता है। और यही बदलाव हमारी प्रेरणा है।मैं ट्रस्ट से जुड़े सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, और विशेष रूप से ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस विचार को आंदोलन में बदला।मेरा आप सभी से आग्रह है —इस सामाजिक यज्ञ में आप भी अपनी आहुति दें – विचारों से, समय से, सेवा से।
क्योंकि जब एक होकर उठेंगे, तभी नवभारत का निर्माण होगा।

Name of Founder
संस्थापक, आदर्श आचार्यकुलम् ट्रस्ट